जेजेएम 2.0 : नई दिल्ली में आज होगा एमओयू
रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौता होने जा रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच 'झारखंड जल मिशन 2.0' को लेकर एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एमओयू में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस एमओयू कार्यक्रम में सीधे जुड़ेंगे। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- जल अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे केंद्र और इसरो जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.