अल्मोड़ा, मार्च 7 -- ताड़ीखेत ब्लॉक के काकड़ीघाट क्षेत्र में लगे शिविर में जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों को लेकर लोग नाराज दिखे। कहा कि योजनाएं पूर्ण नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड से काटे गए हैं। इसके लिए प्रशासन से विशेष शिविर लगाने की मांग उठाई गई। यहां ईड़ा की बीडीसी सदस्य विमला रावत, दीवान सिंह, हरीश परिहार, राजेंद्र परिहार, तहसीलदार दीपिका आर्या, बीडीओ तारा चंद्र थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...