जेजेएम : निधि की कमी से सिर्फ 28 % योजनाएं पूरी, एक ही ठेकेदार को कई निविदाएं मिलीं
रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र प्रायोजित जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दिसंबर 2024 तक राज्य सरकार ने 24,360.91 करोड़ की अनुमानित लागत से 98,067 योजनाओं को मंजूरी दी थी। इनमें 97,535 योजनाओं पर काम शुरू हुआ। लेकिन दिसंबर 2024 तक निधि की कमी के चलते केवल 27,249 योजनाएं (28 %) ही पूरी हो सकीं। इसका सीधा असर घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने के लक्ष्य पर पड़ा। यह जानकारी मंगलवार को सदन में रखी गई जेजेएम के कार्यान्वयन पर 2019-20 से 2023-24 तक की निष्पादन लेखापरीक्षा रिपोर्ट में सामने आई है।
ठेकेदारों की मिलीभगत रिपोर्ट में एक ही ठेकेदार को कई निविदाएं देने की बात सामने आई, जबकि उसके पास तय शर्तों के मुताबिक पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जांची गई 39 में से 32 निविदाओं में ठेकेदारों के बीच मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सका, क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.