कानपुर, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें जेके मैक्स इलेवन ने रिमझिम इलेवन को 18 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबला जेके मैक्स इलेवन और गोल्डी इलेवन के बीच होगा। टीएसएच में खेले गए मैच में जेके मैक्स इलेवन ने राकेश मिश्रा के 52 रन, मो. शरीफ के 55 रन और आकाश कुमार के 24 रन की बदौलत 20 ओवर में 196 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष पाठक ने तीन और जुगल शर्मा ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रिमझिम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जावेद शमीम ने 74 रन, कुलविंदर बग्गा ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरज शुक्ला ने चार, सैफ और हसीन अहमद ने दो-दो विकेट लिया। आईएम रोहतगी, राहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.