जेके मंदिर ः महाआरती में भक्तिरस से हुए सराबोर
कानपुर, जून 20 -- कानपुर। श्री राधा कृष्ण टेंपल ट्रस्ट (जेके मंदिर) में शनिवार को श्रीकृष्ण महाआरती का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। मां गंगा सेवा परिवार की आरती मंडली ने संगीत, भजन एवं नृत्य से ओत-प्रोत महाआरती की जीवंत प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भजनों एवं संगीतमय आरती की मधुर लय पर भावविभोर होकर झूम उठे। भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.