जेके पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर्स डे
हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। जेके पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मोहन अवस्थी एवं समता अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मदर्स डे समारोह को खास बनाने के लिए विद्यालय की ओर से कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें उपस्थित माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलईडी स्क्रीन पर फिल्मों के गीत बिना आवाज के प्रदर्शित किए गए। इन्हें पहचानने का खेल माताओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मंच पर माताओं की आंखों पर पट्टी बांधकर अपने बच्चों को पहचानने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.