कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जेके जूट मिल के नए मालिक के नाम की घोषणा टल गई है। क्योंकि 16 जनवरी को अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) दीपक कुमार अग्र्रवाल कानपुर नहीं पहुंचे। नए मालिकान के नाम की घोषणा की तारीख को लेकर अनिश्चितता बनी है। जेके जूट मिल की खरीद के लिए छह कंपनियों ने लिफाफा बंद टेंडर भरा था। 12 जनवरी को आईआरपी के दिल्ली स्थित कार्यालय में लिफाफा खोला गया था, लेकिन नाम की घोषणा नहीं हुई। तब जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा के महामंत्री राजू प्रसाद से आईआरपी ने बताया था कि 16 जनवरी को कानपुर में नाम की घोषणा करेंगे। 16 जनवरी को आईआरपी के न आने से कर्मचारियों में निराशा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.