दरभंगा, अप्रैल 10 -- शिव कुमार खरगा बिरौल। जनता कोशी महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के निर्देश पर शुक्रवार से यह आंदोलन शुरू हुआ है।संघ के अध्यक्ष सुशील झा एवं सचिव आरके दीपक ने प्रधानाचार्य को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। इससे कर्मियों में भारी असंतोष है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों पर पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोषाध्यक्ष संजीव आचार्य, संरक्षक क्रांति कुमार चौधरी, अकाउंटेंट अजित चौधरी और किसलय कुमार विक्रम सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.