बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- लाखो। जेके इंटर स्कूल में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में निरीक्षी अधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र व विद्यालय की प्राचार्य नमिता कुमारी मौजूद थीं। संगोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय में नियमित समय-सारिणी के अनुसार कक्षा संचालन और साप्ताहिक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी दी गई। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से विशेष ध्यान देने की अपील की गई। साथ ही, विद्यालय अवधि के बाद घर पर बच्चों की नियमित पढ़ाई की निगरानी करने का सुझाव दिया गया। अभिभावकों को विद्यालय में जेईई और नीट की तैयारी के लिए संचालित कक्षाओं की जानकारी भी ...