जमशेदपुर, मई 1 -- मानगो के जे.के.एस. महाविद्यालय मानगो में इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सामाजिक पहल के तहत शुक्रवार को एक वाटर कूलर एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भेंट की गई। समारोह पूर्वक इसका उद्घाटन इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की जिला सचिव निभा मिश्रा, अध्यक्ष सनोबर हसन, उपाध्यक्ष उर्वशी वर्मा एवं सदस्य स्वागता साहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कॉलेज की छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना तथा छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विशेष रूप से कॉलेज मे पैड वेंडिंग मशीन से छात्राओं को अत्यंत सुविधा होगी और वे बिना किसी संकोच इसे प्राप्त कर सकेंगी।

समारोह का महत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार ने इनरव्हील क...