जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जेकेएस महाविद्यालय मानगो में फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार के द्वारा फ्रूट केक कटिंग के साथ हुआ। कार्यक्रर्य में काफ़ी संख्या में विधार्थियो ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया एवं ठंड में सेवन किये जाने वाले स्वादिष्ट व्यजंन बनाए। सभी शिक्षक-शिकेत्तर कर्मचारियों तथा विधार्थियो ने विभिन्न व्यजंनों जैसे ब्रेड चाट, ब्रेड दही भल्ले, गोलगप्पा, मिल्क गुलाब जामुन, आलू टिक्की, कॉर्न चाट, खीरा चाट, गाज़र का हलवा, चॉकलेट कॉफ़ी, धसुका, गुलगुला, चना चाट आदि का लुप्त उठाया। इस कर्यक्रम में सभी प्रोफेसर तथा छात्र फहिमा, मरियम, तोसीफ, सानिया, सबा, जुनेद, सोएब आदि ने अपना योगदान दिया।प्रोफेसर जी रमा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...