रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। शीतकालीन सत्र के दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सदन के बाहर आंदोलन करेगा। आंदोलन पांच से 11 दिसंबर तक चलेगा। छह दिवसीय पदयात्रा की जाएगी और एक दिन विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। चार दिसंबर को विधायक जयराम महतो हरी झंडी दिखा डुमरी से रांची के लिए रवाना करेंगे। यह पदयात्रा अपने निर्धारित रूट बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए नौ दिसंबर राजधानी रांची में प्रवेश करेगी। इसी दिन विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस निदेशक एवं निर्धारित पदयात्रा रूट के सभी उपायुक्तों को आंदोलन की सूचना दे दी गयी है। खतियान की मांग को लेकर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.