शामली, दिसम्बर 17 -- क्षेत्र के गांव सोन्ता रसूलपुर स्थित जेए नेशनल एकेडमी में बुधवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। आयोजित विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आदम प्रथम, रजत द्वितीय व अबूबकर तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में पीहू ने प्रथम, छवि ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हुजैफा प्रथम, फैजान द्वितीय और चाहत तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अविशा प्रथम, अक्सा द्वितीय और लायबा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.