अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए। प्रबंध समिति अध्यक्ष अनिल स्वरूप टंडन व प्रबंधक पंकज गुप्ता ने कहा कि कोई भी छात्र-छात्रा यदि अपनी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण आगे जारी रखने में असमर्थ है तो उसकी हर संभव मदद की जाएगी। आर्थिक परेशानी से किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए विद्यालय हमेशा तत्पर है। अच्छी शिक्षा के साथ ही विद्यालय में एनसीसी, स्काउट्स गाइड व रासेयो जैसी योजनाएं भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में उपलब्ध हैं। इस वर्ष से कौशल विकास योजना के तहत कक्षा नौ एवं 11 के छात्र-छात्राओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान क...