फिरोजाबाद, मार्च 17 -- शिकोहाबाद के जे एस विश्वविद्याल में गोल्ड मेडलिस्ट रहे एलएलबी के छात्र एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। अर्जुन यादव नोएडा में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। उनके पिता हरिओम यादव अध्यापक हैं। नोएडा में हुए हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिवक्ता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अधिवक्ता अर्जुन ने वर्ष 2024 में जेएस के दीक्षांत समारोह में उन्हें एलएलएम में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...