अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज के कैलसा रोड स्थित परिसर में महाविद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार से हुआ। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्राचार्य प्रो.वीर वीरेंद्र सिंह ने उत्साहवर्धन किया। कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए संकल्पित है। क्रीडा सचिव डॉ.गौरव सिंह ने जानकारी दी कि बालक एवं बालिका वर्ग की 12-12 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। बुधवार को पहले दिन पांच किमी दौड़ में सत्यम कुमार प्रथम, हेमंत कुमार द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अर्पित सिंह प्रथम, संजय कुमार द्वितीय व आदित्य मौर्य तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में आकाश, रतन सिंह व प्रियांशु सिरोही क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ऊंची कूद में अर्पित सिंह ने प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.