सीतामढ़ी, मार्च 18 -- जेएस कॉलेज में काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों ने जताया विरोध सीतामढ़ी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही नियमित कार्य भी करते रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष रामकुमार चौधरी व संचालन सचिव आभास कुमार ने किया।इस दौरान जिला मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि अंगीभूत महाविद्यालयों के कर्मचारियों की विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित मांगों के समर्थन में यह विरोध जताया जा रहा है। जो 20 मार्च तक जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि महासंघ की 11 सूत्री मांगों में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति, रिक्त प्रधान सहायक, लेखापाल एवं उच्च वर्गीय लिपिक पदों पर तृतीय वर्ग कर्मचारियों की पदोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.