जेएससीए 'बी' डिवीजन टी-20: फ्रेंड्स 11 ने जेएसआर ब्लूज को 49 रन से हराया
जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए जेएससीए 'बी' डिवीजन टी-20 लीग मैच में फ्रेंड्स 11 ने जेएसआर ब्लूज को 49 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स 11 ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। मोहन कुमार साह ने 58 गेंदों पर 99 रन (11 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी खेली। जवाब में जेएसआर ब्लूज 18.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत कुमार ने 60 रन बनाए। फ्रेंड्स 11 के अजय कुमार ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए। मोहन कुमार साह मैन ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.