धनबाद, अगस्त 31 -- धनबाद क्रिकेट संघ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुनाव लड़ने वाले पूर्व महासचिव एसए रहमान की सदस्यता अब जेएससीए से भी चली गई। शनिवार को हुई जेएससीए की एजीएम में धनबाद के पूर्व महासचिव एसए रहमान और एसबी सिंह की सदस्यता समाप्त करने के निर्णय पर मुहर लग गई। एक साल पहले धनबाद क्रिकेट संघ ने अनुशासनहीनता के आरोप में उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। जेएससीए की एजीएम बैठक शनिवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने की। इस दौरान प्रदेश भर से आए करीब 400 सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रांची जेएससीए की बैठक में शामिल हुए दुमका क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बैठक में उपाध्यक्ष संजय पांडेय, मानद सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत सभी पदाधिकारी...