जेएससीए सदस्यों ने अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि
रांची, अगस्त 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की ओर से संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। जेएससीए स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सहायक सचिव शाहवाज नद्दीम सहित सभी सदस्यों ने अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई, जहां संघ के सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमितावा घोष सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि अमिताभ चौधरी ने झारखंड में क्रिकेट को एक नई दिशा दी। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही झारखंड क्रिकेट ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनके प्रयासों से राज्य के क्रिकेटरों को बेहतर सुविधाएं मिलीं। झारखंड क्रिकेट को आज जो मुकाम हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.