जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। टेल्को ग्राउंड पर खेले गए जेएससीए बी डिवीजन टी20 लीग मैच में लोयोला कोल्ट्स ने विकाश सीसी को 4 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोयोला कोल्ट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। पुर्वेश पटेल (40) व साकिब रफीक (24) मुख्य स्कोरर रहे। जवाब में विकाश सीसी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। मनीष कुमार यादव (48) और अभिषेक कुमार सिंह (36) ने शानदार पारी खेली, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लोयोला के गेंदबाजों में निखिल मित्तल (3 विकेट) रहे। यह भी पढ़ें- क्राउन स्पोर्ट्स क्लब को हरा वाईएससीसी जूनियर फाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...