जेएससीए बी डिवीजन टी20: टाटा सेरसा ने एनसीसी को 5 विकेट से हराया
जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए जेएससीए 'बी' डिवीजन टी20 लीग मैच में टाटा सेरसा ने एनसीसी को 5 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। समीर कुमार ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। टाटा सेरसा के मनीष कुमार ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में टाटा सेरसा ने 11.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित कुमार झा (32) और इमरान जिलानी (26) ने तेज पारी खेली। इमरान जिलानी मैन ऑफ द मैच रहे। मैच अधिकारी अभिजीत दास, मदन मोहन मिश्रा एवं स्कोरर शुभम ओझा रहे। यह भी पढ़ें- अमरिया की टीम ने दो विकेट से जीता मैच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.