जेएससीए ने झारखंड में क्रिकेट को दिया बढ़ावा : कांग्रेस
रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जेएससीए स्टेडियम में हुई घटना पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह के बयान को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित, तथ्यहीन और हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जेएससीए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ओर से ही सारी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। जेएससीए ने झारखंड में क्रिकेट और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में संगठन ने राज्य को खेल के नक्शे पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करना भाजपा की संकीर्ण और द्वेषपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- अजय नाथ शाहदेव पर हो एफआईआर दर्ज : अजय साह उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्थिति को संभाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.