रांची, मई 6 -- रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) और कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) ने संयुक्त रूप से बुधवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर रांची के सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक सिंह को सम्मानित किया। इशांक ने हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इशांक के कोच बजरंग को भी सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सीसीसी स्विमिंग पूल में इशांक ने प्रशिक्षण लिया। इशांक के माता-पिता के योगदान को भी सराहा गया।जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम और सीसीसी के कोषाध्यक्ष विनय बिहारी कर्ण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.