जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब नोबेल क्रिकेट क्लब ने जीता
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में नोबेल क्रिकेट क्लब ने एल. टाउन क्रिकेट क्लब को 62 रनों से हराकर जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नोबेल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। दुर्गेश कुमार ने 95 रनों की पारी खेली। जवाब में एल. टाउन 18.1 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। दुर्गेश ने 5 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। सुप्रियो चक्रवर्ती टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा बिट्टू कुमार साह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। जेएससीए कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष ने विजेताओं को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.