गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला, प्रतिनिधि । शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन गुमला और खूंटी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम किया।पहले मुकाबले में गुमला ने सिमडेगा को 36 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला ने 20 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से सुप्रिया रानी ने 42 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली। सीमा कुमारी ने 26 और पारुल मिश्रा ने 21 रन का योगदान दिया। सिमडेगा की ओर से सोनल,ईशा और माही ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमडेगा की टीम 16.3 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। माही अनाया ने 33 और डॉली ने 28 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। गुमला की ओर से गेंदबाजी में सुप्रिया रानी ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.