गोड्डा, जनवरी 4 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 अंतर जिला प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय गांधी मैदान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएससीए एवं जिला क्रिकेट संघ के द्वारा काफी अच्छा प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को वर्ष भर की मेहनत ग्राउंड पर उतारने की जरूरत है। उद्घाटन मुकाबले में गोड्डा अंडर 19 की शानदार जीत, पाकुड़ को 222 रनों से हराया। जेएससीए अंडर 19 मुकाबले में गोड्डा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ को 222 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा टीम ने 48 ओवर ...