बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जेएससीए अंडर 19 जोनल टूर्नामेंट में रणजी के पूर्व खिलाड़ी राजू कुमार यादव का चयन सपोर्ट स्टाफ के रूप में किया गया है। इसे लेकर बोकारो के क्रिकेट जगत में ख़ुशी की लहर है। बोकारो पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव सह झाररखंड पुलिस क्रिकेट के खिलाड़ी सुभाष शुक्ला ने बधाई दी व कहा कि टूर्नामेंट के दौरान राजू यादव जेएससीए अंडर 19 खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाएंगे। इससे खिलाड़ियों को काफ़ी फ़ायदा होगा। राजू यादव बोकारो के युवा खिलाड़ियों को पहले से भी काफी बेहतर प्रशिक्षण देते रहे हैं। इसका खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.