जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने लोयोला कोल्ट्स को 142 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहन कुमार साह और हरजिंदर पाल सिंह ने 51-51 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं। जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 14.5 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। फ्रेंड्स इलेवन के अमित चौबी ने 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच रहे। फ्रेंड्स इलेवन ने यह मैच 142 रन से जीता। मैच अधिकारी राजीव कुमार, संजय कुमार तथा स्कोरर इंद्रजीत गुप्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...