जेएससीए: रूरल ग्रीन ने विकाश क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया
जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए जेएससीए 'बी' डिवीजन टी20 मैच में रूरल ग्रीन ने विकाश क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकाश क्रिकेट क्लब 17.1 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गया। दीपक स्वर्णकार ने 33 रन बनाए। रूरल ग्रीन के रेमंड हपड़गाड़ा ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में रूरल ग्रीन ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। रेमंड हपड़गाड़ा ने 30 गेंदों में 51 रन नाबाद की पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.