जेएसवाई में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया जनपद का गौरव
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- एनक्वास अवार्ड के बाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) में सफलता हासिल करते हुए सुहागनगरी का नाम रोशन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने योजना के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों को भुगतान करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। सरकार द्वारा इसकी घोषणा करते ही स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंध में सभी चिकित्सक एवं स्टाफ को बधाई दी। शासन द्वारा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि जनपद के स्वास्थ्य विभाग को जननी सुरक्षा योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन किया है। योजना के तहत शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि को प्रसूताओं को वितरित किया जाता है। शासन की मंशा रहती है कि योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार मंडल के अलावा अन्य मंडलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.