सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचस) की बैठक की। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) की फीडिंग उम्मीद से काफी कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसीएमओ आरसीएच डॉ.आरजी सिंह को नोटिस देने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सक समेत सभी की जिम्मेदारी तय की। साथ ही कहा कि काम न करने वाले लोग कार्रवाई की जद में होंगे।डीएम ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि चिकित्सक, सीएचओ, आशा, एएनएम के कार्यों की निगरानी करें। इसमें लापरवाही मिलने पर नोटिस निर्गत करें। आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाकर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि वह सभी क्षेत्र का भ्रमण करें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर समय से खुलें, इस पर विशेष ध्यान दें। सभी अधीक्...