जेएसबीसीएल के आईटी मैनेजर से एसीबी की पूछताछ
रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शराब घोटाले में एसीबी ने शुक्रवार को जेएसबीसीएल के आईटी प्रबंधक अमर कुमार मेहता से पूछताछ की। उनसे शराब के ट्रेक एंड ट्रेस प्रणाली के क्रियान्वयन, डिजिटल निगरानी व्यवस्था, सिस्टम लॉग, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख, मदिरा आपूर्ति की डिजिटल ट्रैकिंग से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया गया। एसीबी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान पाया था कि छत्तीसगढ़ की कई कंपनियों से शराब की आपूर्ति की गई थी। लेकिन शराब आपूर्तिकर्ताओं ने जेएसबीसीएल से कोई एमओयू नहीं किया था। ऐसे में राज्य सरकार कैसे शराब की ट्रेक एंड ट्रेसिंग करती थी, साथ ही निगरानी की क्या व्यवस्था रखी गई थी, इन पहलुओं पर पूछताछ की गई। अमर कुमार मेहता के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पूर्व में अन्य आरोपियों के बयान का मिलान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.