फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। 27वें रविंद्र फागना मिक्स कॉरपोरेट डे कप के मुकाबले में जेएसडी क्रिकेट क्लब ने बारहसिंगा टीम को पांच विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में बारहसिंगा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। वरुण कुमार ने 72 और दक्ष ने 68 रन बनाए। जेएसडी क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि हरसाना ने दो, मिथिलेश और गौरव चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएसडी क्रिकेट क्लब ने 19.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर जीत हासिल की। सनी शर्मा ने 84 और समीर खान ने 45 रन बनाए। बारहसिंगा टीम की ओर से राजीव सिंह ने दो, दक्ष, शैलेश गोयल और आशीष ने एक-एक विकेट हासिल किया। सनी शर्मा को मैन ऑफ द मैच और दक्ष चौधरी को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.