जेएसडब्ल्यू महानदी पावर ने विवाद निपटाया
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली। एनसीएलएटी ने जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड और रायगढ़ चंपा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बीच चल रहे विवाद का निपटारा कर दिया है। अब जेएसडब्ल्यू का दोनों इकाइयों पर नियंत्रण हो गया है। न्यायमूर्ति एन. शेषासायी और जतिंद्रनाथ स्वैन की पीठ ने दोनों कंपनियों की ओर से दाखिल संयुक्त ज्ञापन को रिकॉर्ड में लेते हुए कहा कि अपील का निपटारा ज्ञापन में दर्ज शर्तों के अनुसार किया जाता है। यह विवाद 2014 में हुए कोयला परिवहन अवसंरचना समझौते के तहत आरसीआरआईपीएल की ओर से जेएसडब्ल्यू महानदी पावर को जारी किए गए बकाया बिलों से संबंधित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.