जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग 2026 की शुरुआत 16 जून से हो रही है। प्रीमियर डिवीजन का उद्घाटन मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डिफेंडिंग चैंपियन टाटा मोटर्स और क्लासिक एट के बीच खेला जाएगा। सुपर डिवीजन की शुरुआत 18 जून को गोपाल मैदान से होगी, जबकि ए डिवीजन का पहला मैच 19 जून को टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इस लीग में 37 टीमों के 900 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग स्टेज में कुल 155 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच शाम 3:30 बजे शुरू होंगे। जेएसए ने फुटबॉल प्रेमियों से लीग का हिस्सा बनने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...