औरैया, मई 4 -- औरैया। शहर में जेएसए की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कस्बा खानपुर निवासी समसाद पुत्र इकराम सोमवार दोपहर दयालपुर चौराहे पर सवारियां उतारकर वापस लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे जेएसए ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उसका उपचार कराया गया। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में जेएसए चालक के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...