मुंगेर, जून 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से स्थानीय ईस्ट कॉलोनी स्थित जेएसएम मैदान में चल रहे 12 दिवसीय अंडर-14 फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को रामपुर एकेडमी बनाम जेएसए एकेडमी के बीच मैच खेला गया। एकतरफे मुकाबले में रामपुर ने जेएसए को 3-0 से पराजित कर दिया। मैच का पहला गोल रामपुर के जर्सी नंबर 8 अमन कुमार ने खेल के 8वें मिनट पर किया। इसके बाद अमन ने ही खेल के 19वें और 27वें मिनट पर दूसरा और तीसरा गोल किया। जबकि जेएसए एकेडमी की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका। इससे पूर्व मैच का उद़्घाटन जेएसए के क्रीड़ा सह डिप्टी एई संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक की भूमिका में प्रवीण शंकर सिंह, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, कृष्णानंद कुमार थे। गौरतलब है कि टूर्नामेंट आगामी 29 जून तक ...