काशीपुर, फरवरी 13 -- जसपुर। महुआडाबरा स्थित जेएसएस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को विदाई दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक वक्तव्य देकर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं और खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में छाया को मिस फेयरवेल और अमन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं अदीबा नाज को मिस कॉन्फिडेंस, गुंजन को बेस्ट ड्रेस और अरमान को बेस्ट पर्सनैलिटी का खिताब प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सौरभ राजपूत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.