बोकारो, जनवरी 2 -- फुसरो। फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत मकोली नीचे धौड़ा निवासी शिव चरण लोहार का जेएसएससी सीजीएल में उत्तीर्ण होने पर झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। कनीय सचिवालय पथ निर्माण विभाग में नियुक्त मिली है। नियुक्ति पत्र मिलने पर मां विंध्यवासिनी सेवा समर्पण द्वारा सम्मानित किया गया। यहां संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सलाहकार सुनील वर्मा व जिला अध्यक्ष राजकुमार राम सहित अन्य ने बुके देकर स्वागत किया। इस सफलता पर शिव चरण लोहार ने अपने माता पिता व गुरुजनों को श्रेय दिया है। राम चरण उरांव, काली चरण, प्रभाष सिंह, सुरज कुमार, राजू चौहान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.