जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में राज्य सरकार की जांच और पूर्व में अदालत के समक्ष रखे गए तथ्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में परीक्षा प्रक्रिया को गड़बड़ियों से प्रभावित बताया है। ऐसे में पहले दाखिल हलफनामों और अब के रुख के बीच अंतर की जवाबदेही तय होनी चाहिए। परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा कि यदि पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी तो सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक समेत जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले की जांच में कथित गड़बड़ियां सामने क्यों नहीं आईं और अदालत के समक्ष सभी तथ्य पहले क्यों नहीं रखे गए。

सीआईडी जांच ...