जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
गढ़वा, अगस्त 8 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी इकाई के लोगों ने झारखंड में जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि रांची महानगर के कार्यकर्ता जेएसएससी और जेपीएससी में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने और अपनी मांगों को रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आक्रोश मार्च के माध्यम से आगे बढ़ रहे थे। आरोप है कि सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन का प्रयोग करते हुए आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी के विरोध में अभाविप कांडी इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांडी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता का सीधा असर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.