दुमका, जुलाई 29 -- झारखंड क्रांति सेना ने जेएसएससी फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा के संथाली प्रश्नपत्र-2 में कथित पाठ्यक्रम से बाहर, अत्यधिक कठिन स्तर एवं प्रश्नों में गंभीर विसंगतियों को लेकर परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। इस संबंध में झारखंड क्रांति सेना के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। झारखंड क्रांति सेना के केंद्रीय सदस्य निखिल मुर्मू ने कहा कि निर्धारित योग्यता के अनुरूप परीक्षा के बजाय प्रश्नपत्र में संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं यूजीसी-नेट स्तर के प्रश्न पूछे गए। कई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर तथा कुछ प्रश्नों के विकल्प भी संदिग्ध बताए जा रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है।

जेएसएससी अभ्...