जेएसएससी परीक्षा की तैयारियां तेज, 19 जुलाई को 11 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी परीक्षा
सिमडेगा, जुलाई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस. खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा की तैयारी पर चर्चा डीसी कंचन सिंह ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.