जेएसएससी-जेपीएससी गड़बड़ी मामले के दोनों आरोपियों के घर छापेमारी
पलामू, अगस्त 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आ्रयोग(जेएसएससी) की परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे पलामू के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआइडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात और रविवार को आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। हालांकि, दोनों आरोपी अपने घरों पर नहीं मिले। पुलिस ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को अदालत में आत्मसमर्पण कराने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रोजगार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। टीम ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित रविशंकर कुमार के घर और हमीदगंज स्थित संतोष कुमार सिंह के घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.