जेएसएससी कार्यालय पर पंचपरगनिया के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंचपरगनिया विषय के अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से पंचपरगनिया विषय से संबंधित परीक्षाओं में निर्धारित सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिससे हजारों प्रतिभावान छात्रों का भविष्य और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित उत्पाद सिपाही परीक्षा में पंचपरगनिया विषय के 22 प्रश्न सिलेबस से बाहर से आए थे। यह भी पढ़ें- JPSC PCS Prelims Result : झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, 2203 पास, Link वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.