देवघर, मार्च 9 -- सारठ,प्रतिनिधि। अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसएलपीएस के कुकरहा संकुल के समूह की दीदियों ने मंझलाडिह पंचायत भवन में मुखिया मुन्ना मंडल की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान के साथ व दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद सभी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपना अपना वक्तव्य रखा। कहा कि आज के दौर में महिला सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। कई महिलाओं ने अपने दम पर घरेलू व्यवसाय से लेकर देश के उच्च पदों पर खुद को स्थापित किया है। इस दौरान महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर गांव की महिलाओं को उनके अधिकार कर्तव्यों से अवगत कराया एवं उन्हें घरेलू काम काज के साथ साथ जीविकोपार्जन के लिए आत्मनिर्भर बनकर एक स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.