रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), रामगढ़ की ओर से जिले के किसानों और सखी मंडल की दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। 'बिरसा हरित ग्राम योजना' के तहत लगाए गए आम के बागानों से इस वर्ष बेहतरीन उत्पादन प्राप्त हुआ है। बिचौलियों से मुक्त बाजार उपलब्ध कराने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के उद्देश्य से, जेएसएलपीएस द्वारा जिले के सभी छह प्रखंडों-चितरपुर, दुलमी, गोला, मांडू, पतरातू, और रामगढ़ सदर-में विशेष कैनोपी लगाकर इन ताज़े और रसायन-मुक्त आमों की सीधी बिक्री शुरू की गई है। जिसे आम जनता का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के लिए जेएसएलपीएस सखी मंडल ने शुरू किया पेयजल सुविधा केंद्र जिले के विभिन्न प्रखंडों में बनाए गए बिक्री केंद्रों पर लोगों का भारी उत्...