रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। धुर्वा स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में 'गुणवत्तापूर्ण बाल देखभाल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण' विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित किया गया। जेएसएलपीएस, झारखंड फोर्सेस और नेशनल फोर्सेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्रेच सेवाओं को मजबूत करने और बजट उपयोग पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सीईओ अनन्या मित्तल ने कहा कि महिलाओं को आजीविका, ऋण व स्वरोजगार से जोड़ने के साथ बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण बाल देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। सीओओ बिष्णु परिडा व विशेषज्ञों ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...