जेएसएलपीएस महिला कर्मियों ने की मानदेय भुगतान की मांग
रांची, अगस्त 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस की महिला कर्मियों के एक वर्ष से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर शुक्रवार को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू नेत्री पार्वती देवी के नेतृत्व में बीडीओ धीरज कुमार एवं डीपीएम को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक विभिन्न कैडरों का मानदेय लंबित होने की जानकारी दी गई। कर्मियों ने कहा कि भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। मौके पर अंजनी देवी, रश्मि महली, सोनी कुमारी, सनम देवी समेत अन्य मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.